राजस्थान के झुंझुनू जिले में आज एक मिक्सर मशीन के बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा उदयपुरवाटी उपखंड के छपोली गांव के पास हुआ। जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने आकाशवाणी को बताया कि यह घटना छपोली और कदमकुंड के बीच एक वन क्षेत्र में हुई, जहां सड़क निर्माण की अनुमति नहीं है। श्री गर्ग ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक और घायल पास के ही गांवों के रहने वाले हैं। इस बीच, ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर ने इस घटना पर दुख जताया है।
News On AIR | नवम्बर 2, 2026 1:31 अपराह्न
राजस्थान के झुंझुनू में बिजली के तार की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 4 घायल