क्षेत्रीय

अप्रैल 17, 2026 2:21 अपराह्न

views 85

छत्तीसगढ़ से भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने महिला आरक्षण विधेयक को बेहद गर्व का क्षण बताया

छत्तीसगढ़ से भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने महिला आरक्षण विधेयक को बेहद गर्व का क्षण बताया। उन्‍होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में सुश्री वर्मा ने कहा कि यह कदम देश की आधी आबादी के लिए नेतृत्व और नीति निर्माण में नए अवसर...

अप्रैल 17, 2026 2:15 अपराह्न

views 63

आयकर विभाग की कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के ठिकानों पर तलाशी

आयकर विभाग ने आज कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के आवास और कार्यालयों पर तलाशी ली। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का एक उम्मीदवार भी शामिल हैं। आयकर अधिकारियों ने धन शोधन मामले के संबंध में कोलकाता के राशबेहारी विधानसभा क्षेत्र से टी.एम.सी. नेता और उम्मीदवार देबाशीष कुमार के आवास और...

अप्रैल 17, 2026 2:01 अपराह्न

views 64

ईडी ने लुधियाना में मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी नेता और राज्‍य के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े स्‍थानों पर आज छापे मारे हैं। सूत्रों के अनुसार निदेशालय की टीमों ने श्री अरोड़ा के निवास और कार्यालय तथा चंडीगढ़ और दिल्‍ली सहित अन्‍य परिसरों पर आज तड़के छापेमारी की। इस बीच, श्री अरोड़ा...

अप्रैल 17, 2026 1:19 अपराह्न

views 73

छत्रपति संभाजीनगर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 61 बाल विवाह रोके

महाराष्‍ट्र में छत्रपति संभाजीनगर जिले के महिला और बाल विकास विभाग ने पहली अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026 के दौरान 61 बाल विवाह पर रोक लगाई। इन 61 मामलों में से पांच में पुलिस शिकायत दर्ज की गई जबकि दो नाबालिग लड़कियों को संरक्षण और आश्रय प्रदान किया गया। अन्य मामलों में अभिभावकों से लिखित वचन लिए ग...

अप्रैल 17, 2026 11:48 पूर्वाह्न

views 83

जम्मू-कश्मीर में रविवार तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार तक जम्मू-कश्मीर में आम तौर पर बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। साथ ही, कुछ जगहों पर तेज़ हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना है। आज से 19 अप्रैल तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्‍थानों पर रुक-रुककर हल्की बारिश और गरज के ...

अप्रैल 17, 2026 11:30 पूर्वाह्न

views 65

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर से चल रहा है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आज कूच बिहार उत्तर और कूच बिहार दक्षिण में दो जनसभाएं करने का कार्यक्रम है। बाद में, वह दुर्गापुर पश्चिम में रोड शो करेंगी और दमदम केंद्रीय जेल मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगी। वहीं...

अप्रैल 17, 2026 8:28 पूर्वाह्न

views 142

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची निर्देशों के क्रियान्वयन पर जताया भरोसा

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने आश्वस्‍त किया है कि मतदाता सूची पंजीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्देश के कार्यान्वयन में कोई जटिलता नहीं आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे नागरिकों को अंतिम समय तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने ...

अप्रैल 17, 2026 8:26 पूर्वाह्न

views 93

छत्तीसगढ़ में सरकार ने वेदांता बिजली संयंत्र दुर्घटना मामले में की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में सरकार ने वेदांता बिजली संयंत्र दुर्घटना मामले में कार्रवाई की है। वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। औद्योगिक सुरक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में संयंत्र में सुरक्षा मानकों के कार्यान्वयन में लापरवाही का मामला सामने आया है। 14 अप्रैल...

अप्रैल 17, 2026 8:24 पूर्वाह्न

views 70

मध्य भारत और दक्षिण के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्...

अप्रैल 17, 2026 6:12 पूर्वाह्न

views 105

सिक्किम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला रैली आज गंगटोक में आयोजित

सिक्किम में, नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला रैली आज सुबह गंगटोक में आयोजित की जाएगी। इस रैली का आयोजन राज्य की प्रमुख महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए किया जा रहा है। रैली को देवराली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और पालजोर स्टेडियम में इसका समापन होगा।...