अप्रैल 17, 2026 11:48 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में रविवार तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार तक जम्मू-कश्मीर में आम तौर पर बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। साथ ही, कुछ जगहों पर तेज़ हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना है। आज से 19 अप्रैल तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्‍थानों पर रुक-रुककर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में आम तौर पर मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। विभाग ने एक परामर्श जारी कर किसानों से आज से रविवार तक खेती के काम को रोकने को कहा है। यह परामर्श फसलों को होने वाले संभावित नुकसान को कम करने और खराब मौसम की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित को लेकर जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से सावधान रहने, विशेषकर तेज़ हवाओं और खराब मौसम के दौरान परामर्श का पालन करने को कहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला