प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बेल्जियम के प्रधानमंत्री भारत की तीन दिन की यात्रा पर कल रात राजधानी पहुंचे। प्रधानमंत्री डी वेवर के साथ बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन भी आए हैं। पिछले साल फरवरी में पद संभालने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में, वे ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री’ के एक व्यापार कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे। हमारे संवाददाता के अनुसार, यह यात्रा भारत-बेल्जियम साझेदारी को और मजबूत करने तथा व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।
News On AIR | सितम्बर 3, 2026 8:25 पूर्वाह्न | Belgian Prime Minister Bart De Wever
प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट ड वेवर से वार्ता करेंगे