सितम्बर 3, 2026 2:33 अपराह्न

views 312

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ वार्ता की

भारत और बेल्जियम ने नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर क्राइम और राजनयिक प्रशिक्षण के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन और रक्षा सहयोग पर आश्‍य पत्र सहित विभिन्‍न समझौतों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर से आज नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने परस्‍पर संबंधों के संपूर्ण आयाम तथा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।     संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्‍व इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है...