प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी नेता और राज्य के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े स्थानों पर आज छापे मारे हैं। सूत्रों के अनुसार निदेशालय की टीमों ने श्री अरोड़ा के निवास और कार्यालय तथा चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य परिसरों पर आज तड़के छापेमारी की।
इस बीच, श्री अरोड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वे कार्रवाई में पूरा सहयोग करेंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर इस सप्ताह छापेमारी का यह दूसरा दौर है। इससे पहले, राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़ी संपत्तियों पर निदेशालय ने छापेमारी की थी।