अप्रैल 17, 2026 8:26 पूर्वाह्न

printer

छत्तीसगढ़ में सरकार ने वेदांता बिजली संयंत्र दुर्घटना मामले में की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में सरकार ने वेदांता बिजली संयंत्र दुर्घटना मामले में कार्रवाई की है। वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। औद्योगिक सुरक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में संयंत्र में सुरक्षा मानकों के कार्यान्वयन में लापरवाही का मामला सामने आया है। 14 अप्रैल को हुई इस दुर्घटना में अब तक 20 श्रमिकों की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने संबंधित अधिकारियों और प्रबंधन को इस दुर्घटना का जिम्मेदार ठहराया है। राज्य सरकार ने घटना के जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दुर्घटना के कारण को लेकर विस्तृत जांच जारी है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला