अप्रैल 17, 2026 11:30 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर से चल रहा है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आज कूच बिहार उत्तर और कूच बिहार दक्षिण में दो जनसभाएं करने का कार्यक्रम है। बाद में, वह दुर्गापुर पश्चिम में रोड शो करेंगी और दमदम केंद्रीय जेल मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगी। वहीं दूसरी ओर, भाजपा की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज राज्य में एक संवाददाता सम्‍मेलन में शामिल होंगे। दोपहर में उनका व्यापार जगत के नेताओं से मुलाकात करने तथा कस्बा में रोड शो में शामिल होने का कार्यक्रम है। बाद में, वह एंटाली में एक रैली को संबोधित करेंगे।