छत्तीसगढ़ से भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने महिला आरक्षण विधेयक को बेहद गर्व का क्षण बताया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में सुश्री वर्मा ने कहा कि यह कदम देश की आधी आबादी के लिए नेतृत्व और नीति निर्माण में नए अवसर खोलेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत के 2047 के विजन में महत्वपूर्ण योगदान देगा और देश को वैश्विक मंच पर स्वर्णिम भारत के रूप में स्थापित करेगा।
News On AIR | अप्रैल 17, 2026 2:21 अपराह्न
छत्तीसगढ़ से भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने महिला आरक्षण विधेयक को बेहद गर्व का क्षण बताया