आयकर विभाग ने आज कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के आवास और कार्यालयों पर तलाशी ली। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का एक उम्मीदवार भी शामिल हैं। आयकर अधिकारियों ने धन शोधन मामले के संबंध में कोलकाता के राशबेहारी विधानसभा क्षेत्र से टी.एम.सी. नेता और उम्मीदवार देबाशीष कुमार के आवास और कार्यालय पर छापा मारा। ट्रेड यूनियन नेता कुमार साहा के आवास और कार्यालय की भी तलाशी ली गई। देबाशीष कुमार के कार्यालय से कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
News On AIR | अप्रैल 17, 2026 2:15 अपराह्न
आयकर विभाग की कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के ठिकानों पर तलाशी