क्षेत्रीय

अप्रैल 19, 2026 2:29 अपराह्न

views 77

कश्मीर में हिमपात और वर्षा, तापमान में आई गिरावट

कश्मीर के दूर-दराज के इलाकों में हिमपात और घाटी में वर्षा के कारण आज तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरेज और सोनमर्ग में हिमपात हुआ है। मैदानी इलाकों में सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमपात के कारण श्रीनगर-करगिल और बांडीपुरा-गुरेज सहित कई प्रमुख मार्ग बंद हैं।  

अप्रैल 19, 2026 2:27 अपराह्न

views 80

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की हुगली और पूर्वी बर्धमान में जनसभाएं, भाजपा पर गुमराह करने का लगाया आरोप

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने हुगली और पूर्वी बर्धमान जिलों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं की। ममता बैनर्जी ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। ममता बैनर्जी जनसभाओं और रोड शो में भी शामिल होंगी। भाजपा नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मा...

अप्रैल 19, 2026 2:20 अपराह्न

views 95

प्रधानमंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने कहा, टीएमसी के भ्रष्टाचार और अत्याचारों से प. बंगाल में भय का माहौल

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासनकाल में भ्रष्टाचार और अत्याचारों ने पश्चिम बंगाल के लोगों में भय का माहौल बना दिया है। पुरुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि लोग अब भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं। मोदी ने ...

अप्रैल 19, 2026 2:23 अपराह्न

views 80

भाजपा नेता और गृह मंत्री अम‍ित शाह ने तमिलनाडु में किया रोडशो

तमिलनाडु में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज इरोड जिले के शिवगिरी और मोडाक्कुरिची में चुनाव प्रचार किया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में एआईएडीएमके महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए एक मजबूत और सफल गठबंधन है। उन्होंने डीएमके सरकार ...

अप्रैल 19, 2026 1:59 अपराह्न

views 53

दिल्ली: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली में सक्रिय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सुनियोजित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्‍त किए हैं, जिनका मूल्‍य अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रु...

अप्रैल 19, 2026 2:30 अपराह्न

views 68

अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा की हुई शुरुआत

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ आज उत्‍तराखंड में वार्षिक चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई। गंगोत्री मंदिर के भीतर देवी गंगा की प्रतिमा और यमुनोत्री मंदिर परिसर में यमुना की प्रतिमा पूरी रीति-रिवाज़ के साथ स्‍थापित की गई। मंदिरों को फूलों से सुंदर तरीके से सजाय...

अप्रैल 19, 2026 1:33 अपराह्न

views 95

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाटा कंसल्टेंसी में कथित धर्मांतरण मामले में पुलिस को कड़ा रुख अपनाने का दिया निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाशिक की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज इकाई में कथित धर्मांतरण मामले में पुलिस विभाग को कड़ा रुख अपनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस को मामले की गहन जांच करने और हर पहलू की छानबीन करने को कहा है। कानून-व्यवस्था की स्थिति की ...

अप्रैल 19, 2026 1:22 अपराह्न

views 221

पंजाब: बेअदबी विरोधी जागत जोत श्री गुरु ग्रन्‍थ साहिब सत्‍कार संशोधन विधेयक-2026 को मिली स्‍वीकृति

पंजाब के राज्‍यपाल गुलाब चन्‍द क‍टारिया ने बेअदबी विरोधी जागत जोत श्री गुरु ग्रन्‍थ साहिब सत्‍कार संशोधन विधेयक-2026 को स्‍वीकृति दे दी है। उनका समर्थन मिलने से यह विधेयक अब औपचारिक रूप से प्रभावी हो गया है। इससे राज्‍य इस विधेयक के प्रावधानों को तत्‍काल प्रभाव से लागू कर सकेगा। पंजाब के मुख्‍यमंत्र...

अप्रैल 19, 2026 1:19 अपराह्न

views 64

पश्चिम बंगाल: तीस्ता नदी पर बनने वाले सेवोक पुल के लिए निविदा रद्द

पश्चिम बंगाल में, तीस्ता नदी पर बनने वाले दूसरे सेवोक पुल के लिए निविदा प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई है। यह प्रस्‍तावित पूल कोरोनेशन पुल का विकल्प है। यह पुल दार्जिलिंग जिले के एलेनबारी को सेवोक से जोड़ता है। इसके लिए निविदाएं 2 जनवरी, 2026 को आमंत्रित की गई थीं, जिसकी अनुमानित लागत आठ सौ 40 कर...

अप्रैल 19, 2026 12:51 अपराह्न

views 191

कोलकाता: DCP शांतनु सिन्‍हा बिस्‍वास और सन एंटरप्राइज़ के प्रबंध निदेशक से जुड़े भवनों पर ईडी की रेड

प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता पुलिस उपायुक्‍त शांतनु सिन्‍हा बिस्‍वास और सन एंटरप्राइज़ के प्रबंध निदेशक जॉय कामदार से जुड़े तीन भवनों में तलाशी अभियान चला रहा है। इन तीन स्‍थानों में से दो का संबंध बिस्‍वास और एक का कामदार से है। ये छापेमारी सोना पप्‍पू और जॉय कामदार मामले में धनशोधन रोकथाम अधिनियम के ...