अप्रैल 19, 2026 2:29 अपराह्न

printer

कश्मीर में हिमपात और वर्षा, तापमान में आई गिरावट

कश्मीर के दूर-दराज के इलाकों में हिमपात और घाटी में वर्षा के कारण आज तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरेज और सोनमर्ग में हिमपात हुआ है।

मैदानी इलाकों में सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमपात के कारण श्रीनगर-करगिल और बांडीपुरा-गुरेज सहित कई प्रमुख मार्ग बंद हैं।