अप्रैल 19, 2026 2:23 अपराह्न

printer

भाजपा नेता और गृह मंत्री अम‍ित शाह ने तमिलनाडु में किया रोडशो

तमिलनाडु में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज इरोड जिले के शिवगिरी और मोडाक्कुरिची में चुनाव प्रचार किया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में एआईएडीएमके महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए एक मजबूत और सफल गठबंधन है। उन्होंने डीएमके सरकार की निष्क्रियता और जन कल्याण की उपेक्षा की आलोचना की।

नमक्कल में चुनाव प्रचार करते हुए एआईएडीएमके महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी किसानों को 1400 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली एआईएडीएमके सरकार के दौरान शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं को डीएमके ने बंद कर दिया।

टीवीके नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के तहत त्रिची पूर्व में रोड शो किया।