पश्चिम बंगाल में, तीस्ता नदी पर बनने वाले दूसरे सेवोक पुल के लिए निविदा प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई है। यह प्रस्तावित पूल कोरोनेशन पुल का विकल्प है। यह पुल दार्जिलिंग जिले के एलेनबारी को सेवोक से जोड़ता है। इसके लिए निविदाएं 2 जनवरी, 2026 को आमंत्रित की गई थीं, जिसकी अनुमानित लागत आठ सौ 40 करोड़ 29 लाख रुपये है।
इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-10 पर एक अतिरिक्त प्रमुख पुल और उसके सहायक मार्गों का निर्माण शामिल है। नए पुल का उद्देश्य 100 साल पुराने कोरोनेशन पुल पर यातायात का दबाव कम करना और सिक्किम तथा पूर्वोत्तर भारत से संपर्क मजबूत करना है। यह कार्य अप्रैल 2026 में शुरू होना था।