अप्रैल 19, 2026 1:59 अपराह्न

printer

दिल्ली: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली में सक्रिय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सुनियोजित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

पुलिस ने मादक पदार्थ जब्‍त किए हैं, जिनका मूल्‍य अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये आंका गया है। इसके अतिरिक्‍त पुलिस ने इस गिरोह से 37 हजार रुपये से अधिक नकदी, वजन तोलने की तीन मशीनें, पैकिंग सामग्री और आपूर्ति श्रृंखला में इस्तेमाल होने वाले वाहन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और उनके सहयोगी दिल्‍ली में किराए के परिसरों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए कर रहे थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला