क्षेत्रीय

मई 29, 2026 5:08 अपराह्न

views 22

मेघालय से राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होंगे

मेघालय से राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. डी. आर. तिवारी ने आज राज्य में राज्यसभा चुनाव के संचालन के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद तिथि की घोषणा की। राज्‍य में राज्यसभा सदस्‍यों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। मुख्‍य निर्वाचन...

मई 29, 2026 4:14 अपराह्न

views 34

2047 तक महाशक्ति बनने के लिए हर नागरिक का सशक्तिकरण जरूरी: केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल

केंद्रीय पंचायतीराज राज्‍य मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने कहा है कि भारत को 2047 तक विश्‍व की महाशक्ति और अग्रणी अर्थव्‍यवस्‍था बनने का लक्ष्य बिल्‍कुल निचले स्‍तर पर प्रत्‍येक नागरिक को सशक्‍त किए बिना हासिल नहीं हो सकता। आज गुवाहाटी में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सेवा से समृद्धि क्षेत्रीय कार्यश...

मई 29, 2026 2:00 अपराह्न

views 92

पूर्वोत्तर में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए टेक सक्षम: डिजिटल उत्कृष्टता कार्यक्रम का आयोजन

पूर्वोत्तर में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए टेक सक्षम: डिजिटल उत्कृष्टता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम त्रिपुरा सरकार ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज़ इनकॉर्पोरेटेड (एन.आई.सी.एस.आई.) के साथ मिलकर किया।  प्रौद्योगिकी जागरूकत...

मई 29, 2026 1:26 अपराह्न

views 55

दिल्ली सरकार की पहल, 21 जून को नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार कर सकेंगे डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा

दिल्ली सरकार 21 जून को होने वाली नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उम्मीदवार वैध प्रवेश पत्र दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।

मई 29, 2026 1:11 अपराह्न

views 79

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में तूफान में निर्माणाधीन पुल के ढहने से छह मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में देर रात आए तूफान में निर्माणाधीन पुल के ढहने से छह मजदूरों की मौत हो गई। मोरकंदर से कंदौर गांव तक फैला यह पुल बेतवा नदी पर बनाया जा रहा था। दुर्घटना के समय कुछ मजदूर बारिश में एक हाइड्रोलिक मशीन के नीचे खड़े थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल बचाव कार्...

मई 29, 2026 1:04 अपराह्न

views 95

कर्नाटक: राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्वीकार किया मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही, मंत्रिपरिषद को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। हालांकि, श्री सिद्धारमैया को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया है। इस दौ...

मई 29, 2026 9:00 पूर्वाह्न

views 59

केरलम: विधानसभा को संबोधित करेंगे राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ अर्लेकर

केरलम में राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ अर्लेकर आज विधानसभा को संबोधित करेंगे। यह दस वर्षों बाद केरलम में नई यूडीएफ सरकार का पहला नीति संबोधन है। राज्‍यपाल के संबोधन के बाद सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर दी जाएगी। सदन राज्‍यपाल के संबोधन पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा करने के लिए पहली जून को एकत्रित ह...

मई 29, 2026 8:01 पूर्वाह्न

views 94

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरिबाला ट्विशा की सास और सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। गिरफ्तारी कल भोपाल में हुई। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने करीब सात घंटे तक उनके घर पर पूछताछ और तलाशी ली। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक दिन पहले उनकी अग्रिम जमान...

मई 28, 2026 9:31 अपराह्न

views 47

राजौरी में आतंकवाद रोधी अभियान के छठे दिन सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ठिकानों पर गोलीबारी और ग्रेनेड हमले किए

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के गंभीर मुगला क्षेत्र के दोरिमाल इलाके के घने जंगलों में जारी आतंकवाद रोधी अभियान के आज छठे दिन भी संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर गोलीबारी और मल्टीपल ग्रेनेड लॉन्चर से हमले किए। हमारे जम्मू संवाददाता के अनुसार एक कमांडर समेत दो से तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के...

मई 28, 2026 9:24 अपराह्न

views 45

स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए

स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर आज महाराष्ट्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुंबई में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने लोक भवन में सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, नई दिल्ली में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके चित्र पर माल्यार्प...