मेघालय से राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. डी. आर. तिवारी ने आज राज्य में राज्यसभा चुनाव के संचालन के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद तिथि की घोषणा की। राज्य में राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 1 जून से अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी। उम्मीदवार 11 जून तक नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे होगी।