मई 29, 2026 4:14 अपराह्न

printer

2047 तक महाशक्ति बनने के लिए हर नागरिक का सशक्तिकरण जरूरी: केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल

केंद्रीय पंचायतीराज राज्‍य मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने कहा है कि भारत को 2047 तक विश्‍व की महाशक्ति और अग्रणी अर्थव्‍यवस्‍था बनने का लक्ष्य बिल्‍कुल निचले स्‍तर पर प्रत्‍येक नागरिक को सशक्‍त किए बिना हासिल नहीं हो सकता। आज गुवाहाटी में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सेवा से समृद्धि क्षेत्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने राज्‍य और राष्‍ट्र की मजबूती के लिए ग्राम स्‍तर पर नागरिकों को सशक्‍त बनाए जाने पर बल दिया।

श्री बघेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए हर एक त‍क सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्‍होंने कहा कि गांवों में हर व्‍यक्ति तक सुशासन और विभिन्‍न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में साझा सेवा केंद्रों महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने असम पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग तथा साझा सेवा केंद्र ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के सहयोग से किया था।

सात राज्‍यों – आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और मेजबान असम के प्रतिभागियों ने कार्यशाला में भाग लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला