जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के गंभीर मुगला क्षेत्र के दोरिमाल इलाके के घने जंगलों में जारी आतंकवाद रोधी अभियान के आज छठे दिन भी संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर गोलीबारी और मल्टीपल ग्रेनेड लॉन्चर से हमले किए। हमारे जम्मू संवाददाता के अनुसार एक कमांडर समेत दो से तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के इस क्षेत्र में छिपे होने की आशंका है। छिपे आतंकवादियों को मार गिराने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर गोलीबारी की गई। आतंकवादियों की गतिविधियों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।
News On AIR | मई 28, 2026 9:31 अपराह्न
राजौरी में आतंकवाद रोधी अभियान के छठे दिन सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ठिकानों पर गोलीबारी और ग्रेनेड हमले किए