मई 29, 2026 1:11 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में तूफान में निर्माणाधीन पुल के ढहने से छह मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में देर रात आए तूफान में निर्माणाधीन पुल के ढहने से छह मजदूरों की मौत हो गई। मोरकंदर से कंदौर गांव तक फैला यह पुल बेतवा नदी पर बनाया जा रहा था। दुर्घटना के समय कुछ मजदूर बारिश में एक हाइड्रोलिक मशीन के नीचे खड़े थे।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल बचाव कार्य में लगी हैं। हमीरपुर के जिला आयुक्‍त अभिषेक गोयल ने बताया कि मलबे में छह लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। दो शव निकाल लिए गए हैं और बाकी चार मजदूरों के शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं।