मई 29, 2026 9:00 पूर्वाह्न

printer

केरलम: विधानसभा को संबोधित करेंगे राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ अर्लेकर

केरलम में राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ अर्लेकर आज विधानसभा को संबोधित करेंगे। यह दस वर्षों बाद केरलम में नई यूडीएफ सरकार का पहला नीति संबोधन है। राज्‍यपाल के संबोधन के बाद सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर दी जाएगी। सदन राज्‍यपाल के संबोधन पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा करने के लिए पहली जून को एकत्रित होगा।