मई 29, 2026 2:00 अपराह्न

printer

पूर्वोत्तर में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए टेक सक्षम: डिजिटल उत्कृष्टता कार्यक्रम का आयोजन

पूर्वोत्तर में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए टेक सक्षम: डिजिटल उत्कृष्टता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम त्रिपुरा सरकार ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज़ इनकॉर्पोरेटेड (एन.आई.सी.एस.आई.) के साथ मिलकर किया।  प्रौद्योगिकी जागरूकता, इंटर्नशिप और अनुसंधान पर तीन वर्ष के सहयोग के लिए एन.आई.सी.एस.आई.  और टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी, अगरतला तथा एन.आई.सी.एस.आई. और एन.आई.टी. अगरतला के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

राज्‍य के मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि त्रिपुरा ने डिजिटलीकरण के माध्यम से 9 से 10 महीनों में मंत्रिमंडल से ग्राम पंचायत स्तर तक पूरी तरह से कागज रहित शासन प्रणाली हासिल कर ली है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला