मई 29, 2026 8:01 पूर्वाह्न

printer

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरिबाला ट्विशा की सास और सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। गिरफ्तारी कल भोपाल में हुई। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने करीब सात घंटे तक उनके घर पर पूछताछ और तलाशी ली।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक दिन पहले उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में 24 मई को दिल्ली एम्स की टीम ने भोपाल एम्स में दूसरा पोस्टमार्टम किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला