मध्य प्रदेश

जुलाई 19, 2026 10:59 पूर्वाह्न

views 1.5K

भोपाल जिले के जगदीशपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि हस्तांतरित करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल जिले के जगदीशपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि हस्तांतरित करेंगे। कार्यक्रम में 10 लाख 54 हजार किसानों के बैंक खातों में सीधे एक हजार चार सौ साठ करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जायेगी। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल बर्बाद होने से राहत देने ...

जुलाई 6, 2026 8:57 अपराह्न

views 32

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के सतगढ़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में देशभर से 200 से अधिक प्रमुख उद्योगपति और निवेशक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण ...

जुलाई 5, 2026 10:04 अपराह्न

views 42

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में रक्षा विनिर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी में  रक्षा विनिर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी। यह संयंत्र अडानी समूह द्वारा लगभग ढाई हजार करोड़ रुपये के निवेश से बनाया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज शिवपुरी के इतिहास में ए...

मई 19, 2026 2:30 अपराह्न

views 181

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भीषण लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बिहार और मराठवाड़ा में भी आज ऐसी ही स्थिति रहने की सम्‍भावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले पांच दिन तक लू चलेगी। राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के तट...

अप्रैल 20, 2026 11:50 पूर्वाह्न

views 226

मध्य प्रदेश: भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने किया महिला आक्रोश रैली का आयोजन

मध्य प्रदेश के भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने आज  महिला आक्रोश रैली का आयोजन किया। राज्‍य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रैली में उपस्थित रहे। केंद्र सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना चाहती थी। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रस, द्...

जनवरी 1, 2026 7:32 पूर्वाह्न

views 221

मध्‍य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में दूषित पानी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित जल पीने से से उत्‍पन्‍न स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने कल शाम अस्‍पतालों का दौरा किया और प्रभावित मरीजों से मुलाकात की। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं करेगी और भविष्‍य में ऐसी ...

दिसम्बर 7, 2025 10:05 अपराह्न

views 237

77 लाख के इनामी नक्सली सुरेंद्र उर्फ कबीर सहित 10 नक्सलियों ने ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम में हथियार डाले

मध्‍य प्रदेश को नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बालाघाट जिले में पुनर्वास से पुनर्जीवन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें स्‍वयंभू कमांडर सुरेन्‍द्र उर्फ कबीर भी शामिल है, जिसके लिए 77 लाख रूपए के ईनाम की घोषणा...

अक्टूबर 2, 2025 10:13 अपराह्न

views 138

मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्घटना में 10 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में, खंडवा जिले के जामली गाँव में 14 श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के, पुल से आबना नदी में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है।   दुर्घटना के समय श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे थे। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। जिला प्रशासन तथा स्थानीय ग्रामीण सक्रिय रूप से खोज अभिया...

सितम्बर 16, 2025 10:21 अपराह्न

views 117

प्रधानमंत्री मोदी 17 सितम्बर को करेंगे मध्य प्रदेश का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। वे धार में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान कल से अगले महीने की 2 तारीख तक देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रो...

सितम्बर 3, 2025 12:53 अपराह्न

views 39

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी

 मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज उज्जैन, इंदौर, विदिशा, रायसेन, मंडला, बालाघाट सहित 18 जिलों में भारी बारिश और 8 जिलों - नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, देवास, खंडवा, छिंदवाड़ा और पांडूरना में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।