सितम्बर 5, 2026 4:16 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ और तेज बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में बाढ़ और तेज बारिश की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एसडीआरएफ राज्य कमांड सेंटर का दौरा किया और अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने तेज बारिश के बाद विभिन्न जिलों की स्थिति का जायजा लिया। मुख्‍यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के बारे में भी जानकारी मांगी।

डॉ. यादव ने बचाव टीमों की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमों को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जानी चाहिए।

मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने को भी कहा। डॉ. यादव ने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन व्यवस्था की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों को बेहतर समन्वय बनाए रखने को भी कहा।