सितम्बर 21, 2026 8:08 पूर्वाह्न

printer

भारतीय ग्रैंडमास्टर्स ने समरकंद शतरंज ओलंपियाड में हॉलैंड पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज की

उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें शतरंज ओलंपियाड के पांचवें दौर में भारतीय पुरुष शतरंज टीम ने नीदरलैंड पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि भारतीय महिला टीम को पोलैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय पुरुष टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा और उज्बेकिस्तान और जर्मनी के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।
 
आर प्रग्नानंद ने लगातार ड्रॉ के बाद शानदार वापसी करते हुए अनीश गिरी पर जीत हासिल की। अर्जुन एरिगैसी ने जॉर्डन वैन फोरेस्ट के खिलाफ कड़ी टक्कर के बाद ड्रॉ खेला। निहाल सरीन ने अनुभवी लोएक वैन वेली के खिलाफ आसानी से ड्रॉ खेला। डी गुकेश ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इरविन ल’अमी को हराया और पांच मैचों में अपनी चौथी व्यक्तिगत जीत दर्ज की।
 
भारतीय महिला टीम को टूर्नामेंट में पहली बार बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जिसके बाद महिला टीम आठवें स्थान पर खिसक गई, हालांकि वापसी करने के लिए अभी भी छह राउंड बाकी हैं।