मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। यह हादसा चीनौर रोड पर स्थित शीतला माता मंदिर की दीवार से एक अनियंत्रित ट्रक के टकराने से हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, दुर्घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।