अक्टूबर 15, 2026 10:41 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से 18 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चार दिवसीय दौरे पर

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से 18 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। श्री सिंधिया विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। उनका लोगों से मुलाकात करने, सभाओं और सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने का भी कार्यक्रम है।

17 अक्टूबर को श्री सिंधिया अशोकनगर में एक नए डाकघर का उद्घाटन करेंगे। 18 अक्टूबर को वे सरकारी विधि महाविद्यालय में कौशल विकास केंद्र की आधारशिला रखेंगे और आपदा राहत स्वयंसेवकों से बातचीत करेंगे। वे शहर के सौंदर्यीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से सम्बंधित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।