नवम्बर 27, 2026 1:36 अपराह्न

printer

मौसम विभाग का दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों और पूर्वोत्तर भारत में घने कोहरे का अनुमान

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में कल तक शीतलहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना व्‍यक्‍त की है। पूर्वी हवाओं के प्रभाव से केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में आज बिजली गिरने और तेज वर्षा हो सकती है।

वहीं, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में कल तक बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।