अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 20, 2026 7:28 पूर्वाह्न

views 249

‘इंडिया डे फेस्टिवल’ मॉस्को में हुआ शुरू

'इंडिया डे फेस्टिवल' आज मॉस्को में शुरू हो रहा है। चार दिन चलने वाले इस फेस्टिवल में भारतीय और रूसी समुदायों को संस्कृति, परंपराओं और लोगों के बीच आपसी संबंधों का जश्न देखने को मिलेगा।     यह फेस्टिवल मॉस्को के गोस्तिनी द्वोर में आयोजित किया जाएगा। "संस्कृतियों की एकता - लोगों की दोस्ती" थीम पर आयोज...

अगस्त 19, 2026 9:55 अपराह्न

views 81

अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया

भारत में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और कहा कि केंद्र और क्षेत्रीय सरकारों ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।   श्री गोर जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल...

अगस्त 19, 2026 9:55 अपराह्न

views 85

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की चेतावनी दी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को चेतावनी दी है कि वे अमरीका सैन्य बलों को किसी तरह की मदद या समर्थन न दें। उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र में मौजूद सैन्य अड्डों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है। उन्होंने  कहा कि इन अड्डों पर सै...

अगस्त 19, 2026 9:51 अपराह्न

views 153

कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 312 हुई

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है, जबकि 4,611 लोग घायल हुए हैं और 290 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई ने बताया कि लगभग 277 इमारतें ढह गई हैं, जबकि लगभग 30,000 घरों को नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय...

अगस्त 19, 2026 9:44 अपराह्न

views 21

कांगो में ईबोला के मामलों की संख्या 5,000 से अधिक हुई

लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में ईबोला के मामलों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक 5 हजार 21 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 2 हजार 378 मौतें शामिल हैं। यह प्रकोप देश के कुछ सबसे दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में फैल रहा है, जहां असुरक्षा, विस्थापन ...

अगस्त 19, 2026 9:28 अपराह्न

views 28

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लॉयेन ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लॉयेन ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय-आईसीसी के दो अधिकारियों पर अमरीका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद आईसीसी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। यह कदम अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा कल आईसीसी की अध्यक्ष न्यायाधीश तोमोको अकाने और वरिष्ठ वकी...

अगस्त 19, 2026 8:24 अपराह्न

views 28

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को ब्रिटेन के सैन्य समर्थन को लेकर चेतावनी दी

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को ब्रिटेन के सैन्य समर्थन को लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि रूसी क्षेत्र पर हमलों में ब्रिटिश मिसाइल बलों की सीधी भागीदारी युद्ध में सहभागिता के समान है। उनकी यह टिप्पणी तब आई जब कथित तौर पर पहली बार रूस के भीतर लक्ष्यों पर लंबी दूरी के हमलों में ब्रिटे...

अगस्त 19, 2026 8:07 अपराह्न

views 559

DRI ने भारत से सऊदी अरब में मेथम्फेटामाइन के अवैध निर्यात के प्रयास को किया नाकाम

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने भारत से सऊदी अरब में लगभग 56 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन के अवैध निर्यात के प्रयास को नाकाम कर दिया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई के अनुसार, नवा शेवा बंदरगाह पर निर्यात खेप से मेथम्फेटामाइन का पाउडर बरामद किया गया। प्रतिबंधित पदार्थ को खेप म...

अगस्त 19, 2026 8:03 अपराह्न

views 34

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में स्थानांतरित को लेकर समीक्षा जारी

पाकिस्तान के कानून मंत्री आज़म नज़ीर तरार ने आज कहा कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को व्यापक चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में स्थानांतरित करने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की समीक्षा की मांग करेगी।   अगले कुछ दिनों के भीतर व्यापक चिकित्सा जांच के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद...

अगस्त 19, 2026 3:24 अपराह्न

views 95

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने, रणनीतिक विश्वास और सहयोग बढ़ाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दोनों मंत्री 'मेक इन इंड...