अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 21, 2026 12:03 अपराह्न

views 30

अस्पताल में जांच के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को वापस अदियाला जेल लाया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आज सुबह इस्लामाबाद के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल वापस भेज दिया गया। उन्हें आधी रात के बाद शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया था। 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दो दिन के भीतर अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया था...

अगस्त 21, 2026 10:48 पूर्वाह्न

views 42

अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान से जुड़े महत्‍वपूर्ण जलमार्गों पर जल्द पूरा कंट्रोल कर लिया जाएगा

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका ईरान से जुड़े महत्‍वपूर्ण जलमार्गों को मुख्‍य रूप से नियंत्रित कर रहा है और जल्‍द ही उनपर पूरा कब्‍जा कर लेगा। एक निजी रेडियो चैनल के साथ साक्षात्‍कार में श्री ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमरीकी सैन्‍य कार्रवाई का समर्थन किया और कहा कि अमरीका के लोग...

अगस्त 21, 2026 8:45 पूर्वाह्न

views 60

अमरीका ने हि‍ज़्बुल्लाह पर नए प्रतिबंध लगाए, ईरानी सरकार के साथ संबंधों का दिया हवाला

ट्रंप प्रशासन ने हिज़्बुल्लाह पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमरीकी प्रशासन ने इस गुट को ईरान के प्रतिनिधि के तौर पर फिर से वर्गीकृत किया है। अमरीका के वित्त विभाग ने 10 ऐसे लोगों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है, जिन पर हिज़्बुल्लाह को धन अंतरित करने के लिए ज़िम्मेदार नेटवर्क का हिस्सा होने का आरोप है। अमरीक...

अगस्त 21, 2026 7:48 पूर्वाह्न

views 140

सोमालिया में समुद्री लुटेरों ने दो जहाजों का अपहरण किया, बंधक बनाए गए 10 क्रू सदस्यों में छह भारतीय भी शामिल

सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने चार दिनों में दो जहाजों का अपहरण कर लिया है। इलाके में बढ़ती अस्थिरता के बीच सोमालिया और यमन के समुद्री क्षेत्रों में समुद्री डकैती फिर से बढ़ने को लेकर चिंता बढ़ रही है। हाल की घटनाओं में सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास कैमरून के ध्वज वाले एम/वी लुतुफ जहाज पर कब्ज़ा और...

अगस्त 21, 2026 6:44 पूर्वाह्न

views 60

प्रधानमंत्री मोदी ने ज़ाम्बिया के पुनः राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति के पुनः निर्वाचित होने पर हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि भारत ज़ाम्बिया के साथ अपनी साझेदारी को बहुत महत्व देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भारत-ज़ाम्बिया संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति ...

अगस्त 21, 2026 6:42 पूर्वाह्न

views 89

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी से नई दिल्‍ली में मुलाकात की। इस दौरान, श्री मोदी ने भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने इंडो-पैसिफिक और आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने पर जोर ...

अगस्त 21, 2026 11:33 पूर्वाह्न

views 699

एफआईएच विश्व कप: दूसरे पूल चरण में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

हॉकी में, आज अम्स्टल्फेन में एफआईएच विश्व कप के दूसरे पूल चरण के पहले मैच में भारतीय महिला टीम का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे शुरू होगा।     इससे पहले, कल पूल डी के अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड के साथ बिना किसी गोल के ड्रॉ खेलने के बाद भारत दूसरे दौर में पहुंच...

अगस्त 20, 2026 9:57 अपराह्न

views 124

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति चुने गए

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी - (बीपीएन) के वरिष्ठ नेता मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर को आज देश का 23वां राष्ट्रपति चुना गया। 78 वर्षीय नेता ने देश की संसद - जातीय संसद में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 255 वोट हासिल किए। उन्होंने पूर्व सेना अधिकारी ओली अहमद को हराया, जो दक्षिणपंथी बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ...

अगस्त 20, 2026 7:49 अपराह्न

views 30

उत्तर कोरिया के संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के बाद जापान ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया

उत्तर कोरिया द्वारा आज एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित किए जाने के बाद जापान ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है। यह प्रक्षेपण ऐसे समय में हुआ है जब अमरीका, दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास का दायरा कम करने की तैयारी कर रहा है। जापान के प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया...

अगस्त 20, 2026 5:10 अपराह्न

views 61

भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता में जन-केंद्रित जलवायु कार्रवाई को बढ़ावा दे रहा है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि ब्रिक्स की अध्यक्षता में भारत जन-केंद्रित जलवायु कार्रवाई के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा दे रहा है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के एक लेख को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्सर्जन तीव्रता को कम करने और गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमत...