विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में भारत-रूस संबंधों पर परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में डॉ. जयशंकर ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, संपर्क, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित भारत और रूस के बहुआयामी सहयोग के विभिन्न पहलुओं का उल्लेख किया। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए संवाद और कूटनीति के प्रति भारत के सक्रिय समर्थन का भी उल्लेख किया।