ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमरीका के बढ़ते आर्थिक दबाव और प्रतिबंधों के बीच ईरान ने नई व्यवस्था अपनाई है। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा कि अमरीका और उसके सहयोगी ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और सरकार के प्रयासों से इन कोशिशों का मुकाबला किया जा रहा है। अमरीका लगातार ईरान की अर्थव्यवस्था और वित्तीय नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा रहा है।
अमरीका का कहना है कि इन आर्थिक नेटवर्क के जरिए ईरान की सरकार और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स-आई.आर.जी.सी को मदद मिलती है। अमरीका ने ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट भी शुरू किया है। इसका उद्देश्य ईरान सरकार और आई.आर.जी.सी तक पहुंचने वाले आर्थिक संसाधनों को रोकना है। अमरीका ने ईरान के विमानन क्षेत्र पर भी दबाव बढ़ाया है। ईरानी एयरलाइनों की मदद करने वाली विदेशी कंपनियों को प्रतिबंधों की चेतावनी दी गई है।