अक्टूबर 4, 2026 10:40 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ

अमरीका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने फ्लाई दुबई की उड़ान में संभावित भयावह आतंकवादी घटना को टालने के लिए भारतीय पायलट स्मित मच्छार के अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने स्मित मच्छार और अन्य लोगों की वीरता और साहस के प्रति सम्मान का भाव और गहरी श्रद्धा व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री क्रिस्टोफर ने कहा कि पायलट स्मित मच्छार ने एक भयावह घटना को होने से बचा लिया। फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड-1073 में घटी घटना दुनिया की सबसे भयावह आतंकवादी घटनाओं में से एक हो सकती थी। उनकी यह टिप्पणी यूएई अधिकारियों द्वारा सह-पायलट के कथित आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के प्रयास के कुछ दिनों बाद आई है।

यूएई के अटॉर्नी जनरल हमाद सैफ अल शम्सी के अनुसार, सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके अलावा सह-पायलट ने विमान को नियंत्रण में करने की कोशिश की। घायल होने के बावजूद, कैप्टन मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सह-पायलट को काबू करने और एक संभावित विनाशकारी घटना को टालने में मदद मिली।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला