अक्टूबर 2, 2026 2:05 अपराह्न

printer

महात्मा गांधी की जयंती पर विश्व नेताओं और भारतीय राजनयिक मिशनों ने पुष्पांजलि अर्पित की

महात्मा गांधी की जयंती आज वैश्विक स्‍तर पर मनाई जा रही है। कई देशों में भारतीय राजनयिक मिशनों ने इस अवसर पर गांधीजी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और सत्य, अहिंसा तथा शांति के उनके संदेश को याद किया।
 
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायोग ने कैनबरा में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
जापान में भारतीय राजदूत नगमा मलिक ने अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ तोक्यो में गांधीजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त मुआनपुई सायावी और अन्य गणमान्य लोगों ने गांधीजी को श्रद्धांजलि दी और उनकी शिक्षाओं को याद किया।
 
कंबोडिया में भारतीय राजदूत वानलालवावना बाविटलुंग ने दूतावास के अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
इस बीच, भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने साबरमती आश्रम की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।