अक्टूबर 2, 2026 7:45 अपराह्न

printer

यूएई में भारतीय समुदाय ने गांधी जयंती के अवसर पर शांति और अहिंसा के संदेश को किया याद

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय समुदाय ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शांति, सद्भाव तथा अहिंसा के संदेश को याद किया।

अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और दूतावास के अधिकारियों ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी और अन्य अधिकारियों ने परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

यूएई के एक संगीत विद्यालय के युवा भारतीय विद्यार्थियों ने भी महात्मा गांधी को अरबी और हिंदी में ‘वैष्णव जन तो’ की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि दी।