अंतरराष्ट्रीय

मई 23, 2026 10:03 अपराह्न

views 56

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका सबसे अहम

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अमरीका जिस तरह से हिंद-प्रशांत क्षेत्र को देखता है, उसमें भारत की भूमिका सबसे अहम है। नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास की सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन करते हुए विदेश मंत्री रूबियो ने कहा कि यह बात इस बात से साफ़ ज़ाहिर होती है कि भारतीय कंपनियों ने ...

मई 23, 2026 8:56 अपराह्न

views 64

फ्रांस ने इस्राएल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर के फ्रांस में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

फ्रांस ने इस्राएल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर के फ्रांस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा कि यह कदम गाजा जा रहे सुमुद बेड़े पर सवार कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर बढ़ते आक्रोश को दर्शाता है। श्री बैरोट ने यूरोपीय संघ...

मई 23, 2026 6:18 अपराह्न

views 55

चीन: शानक्सी प्रांत में कोयला खदान में विस्फोट, मरने वालों की संख्या 90 हुई

चीन के शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। यह विस्फोट कल किंयुआन काउंटी की लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ। अब तक 201 खनिकों को बचाया जा चुका है। बचाव कार्य जारी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्यापक बचाव अभियान और घायलों के उपचार के निर्दे...

मई 23, 2026 3:30 अपराह्न

views 67

अमरीका ने चीन में उन्नत अमरीकी सेमीकंडक्टरों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पारित किया विधेयक

अमरीका के सीनेट ने चीन में उन्नत अमरीकी सेमीकंडक्टरों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक द्विदलीय विधेयक पारित किया है। वाशिंगटन को आशंका है कि इन चिप्स का इस्तेमाल चीनी सैन्य और खुफिया कार्यक्रमों में किया जा सकता है। स्टॉप स्टीलिंग अवर चिप्स एक्ट नामक यह विधेयक रिपब्लिकन सीनेटर माइक राउंड्स द्वारा...

मई 23, 2026 3:26 अपराह्न

views 53

बांग्लादेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं पर यूनिसेफ ने जताई चिंता

बांग्लादेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं पर यूनिसेफ ने गहरी चिंता व्यक्त की है। सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया है। कल जारी एक बयान में बांग्लादेश में यूनिसेफ की प्रतिनिधि राणा फ्लावर्स ने कहा कि संगठन उन स्थानों...

मई 23, 2026 9:30 पूर्वाह्न

views 94

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की यात्रा पर कोलकाता पहुंचे; आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिन की भारत यात्रा पर कोलकाता पहुंच गए हैं। श्री रुबियो की यह पहली भारत यात्रा है। यह यात्रा अमरीका और भारत के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मुख्य उद्देश्य व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और हिंद-प्रशांत रणनीत...

मई 23, 2026 9:25 पूर्वाह्न

views 71

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कांगो में इबोला से उत्पन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे को राष्ट्रीय स्तर पर उच्चतम कर दिया

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कांगो में इबोला से उत्पन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे को राष्ट्रीय स्तर पर उच्चतम कर दिया है। संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह खतरा बहुत उच्च, क्षेत्रीय स्तर पर उच्च और वैश्विक स्तर पर निम्न है। उन्होंने बताया कि इसके संक्रमण से 82 रोगी...

मई 22, 2026 10:06 अपराह्न

views 71

अमरीका के विदेश मंत्री मार्क रूबियो ने होर्मूज जलडमरूमध्य में जहाजों पर शुल्क को अस्वीकार्य बताया

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान का होर्मूज जलडमरूमध्‍य में आवागमन के लिए जहाजों पर शुल्‍क लगाना पूरी तरह अस्‍वीकार्य है। स्‍वीडन में नेटो विदेशमंत्रियों की बैठक में उन्‍होंने कहा कि अगर यह सिलसिला होर्मूज में जारी रहता है तो विश्‍व के पांच अन्‍य स्‍थानों पर भी ऐसा ही होगा। अमर...

मई 22, 2026 9:34 अपराह्न

views 88

भारत ने अफगानिस्तान के बाल टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 20 टन टीका सामग्री भेजी

भारत ने अफगानिस्तान के बाल टीकाकरण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीसीजी, टेटनस और डिप्थीरिया के टीकों के लिए बीस टन आवश्यक सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अफगानिस्तान को और खेप भेजी जा रही हैं। भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अफगानिस्तान के लोगों की निरंतर स...

मई 22, 2026 6:35 अपराह्न

views 99

नेपाल में माउंट एवरेस्ट अभियान के दौरान दो भारतीय पर्वतारोहियों ने गंवाई जान

माउंट एवरेस्ट से उतरते समय दो भारतीय पर्वतारोहियों- अरुण कुमार तिवारी और संदीप अरे की मौत हो गई। नेपाल पर्यटन विभाग ने बताया कि ये पर्वतारोही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर विजय प्राप्त करने के बाद नीचे उतरते समय बीमार हो गये और हर संभव प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस सीजन में एवरेस...