अंतरराष्ट्रीय

मई 24, 2026 11:29 पूर्वाह्न

views 49

एनपीटी की समीक्षा के लिए आयोजित चार सप्ताह का सम्मेलन बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त

संयुक्त राष्ट्र में परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) की समीक्षा के लिए आयोजित चार सप्ताह का सम्मेलन बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गया। सम्मेलन के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र में वियतनाम के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत डो हुंग वियत ने इस पर निराशा व्यक्त करते हुए संधि के “भविष्य और प्रभावशीलता” को लेकर चिंता...

मई 24, 2026 11:49 पूर्वाह्न

views 62

वेनेजुएला की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो लड़ेंगी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव

वेनेजुएला की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो ने फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि वह इस वर्ष के अंत तक अपने देश लौटने की योजना बना रही हैं। नोबेल विजेता मचाडो ने यह बात कल पनामा सिटी में वेनेजुएला के विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के दौरान कही। यह घटना...

मई 24, 2026 10:24 पूर्वाह्न

views 41

अमरीका: व्हाइट हाउस के सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत

अमरीका में व्हाइट हाउस के सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि अधिकारियों की जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मृत्यु हो गई। कानून प्रवर्तन एजेंसी ने बताया कि 17वीं स्ट्...

मई 24, 2026 8:57 पूर्वाह्न

views 137

कांगो में इबोला का कहर जारी, वायरस से अब तक 204 लोगों की मौत

कांगो में इबोला प्रकोप के कारण अब तक दो सौ चार लोगों की मौत हो गई है। अफ्रीकी संघ की स्वास्थ्य एजेंसी ने कल चेतावनी दी थी कि कांगो और युगांडा के अलावा अफ्रीका के अन्य देशों में भी इबोला वायरस फैलने का खतरा है। रेड क्रॉस ने बताया कि कांगो में उसके तीन स्वयंसेवकों की भी इस वायरस के कारण मौत हो गई है।

मई 24, 2026 8:28 पूर्वाह्न

views 241

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों सहित कई विषयों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्री रूबियो कल क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए चार द...

मई 24, 2026 8:01 पूर्वाह्न

views 75

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की बोइंग कंपनी के शीर्षाधिकारी जेफ शॉकी से मुलाकात

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल नई दिल्ली में बोइंग कंपनी के वैश्विक लोक नीति और व्‍यावसायिक रणनीति के कार्यकारी उपाध्‍यक्ष जेफ शॉकी से मुलाकात की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने विमानन और अंतरिक्ष निर्माण क्षेत्र में भारत-अमरीकी सहयोग को आगे बढ़ाने...

मई 23, 2026 9:39 अपराह्न

views 234

पीएम मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात, शांति-सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज नई दिल्ली में 'सेवा तीर्थ' में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक...

मई 23, 2026 10:03 अपराह्न

views 56

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका सबसे अहम

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अमरीका जिस तरह से हिंद-प्रशांत क्षेत्र को देखता है, उसमें भारत की भूमिका सबसे अहम है। नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास की सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन करते हुए विदेश मंत्री रूबियो ने कहा कि यह बात इस बात से साफ़ ज़ाहिर होती है कि भारतीय कंपनियों ने ...

मई 23, 2026 8:56 अपराह्न

views 64

फ्रांस ने इस्राएल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर के फ्रांस में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

फ्रांस ने इस्राएल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर के फ्रांस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा कि यह कदम गाजा जा रहे सुमुद बेड़े पर सवार कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर बढ़ते आक्रोश को दर्शाता है। श्री बैरोट ने यूरोपीय संघ...

मई 23, 2026 6:18 अपराह्न

views 55

चीन: शानक्सी प्रांत में कोयला खदान में विस्फोट, मरने वालों की संख्या 90 हुई

चीन के शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। यह विस्फोट कल किंयुआन काउंटी की लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ। अब तक 201 खनिकों को बचाया जा चुका है। बचाव कार्य जारी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्यापक बचाव अभियान और घायलों के उपचार के निर्दे...