अगस्त 1, 2026 7:58 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली सरकार ने बसों में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के अनिवार्य उपयोग की समय सीमा इस महीने की 16 तारीख तक बढ़ाई

दिल्ली सरकार ने बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाने के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के अनिवार्य उपयोग की समय सीमा इस महीने की 16 तारीख तक बढ़ा दी है। संशोधित निर्णय के अंतर्गत 15 अगस्त तक पिंक टिकट जारी किया जाएंगे। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्णय स्मार्ट कार्ड आधारित प्रणाली में सुचारू रूप से बदलाव लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि किसी भी पात्र यात्री को असुविधा न हो।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, डिपो प्रबंधकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों और कंडक्टरों को जन जागरूकता अभियान तेज करने और महिला यात्रियों को संशोधित समय सीमा से पहले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने में सहायता करने का निर्देश दिया। डॉ. सिंह ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस महीने की 15 तारीख तक मौजूदा व्यवस्था के तहत किसी भी महिला यात्री को मुफ्त यात्रा से वंचित न किया जाए। दिल्ली सरकार ने बताया कि आज तक कुल 17 लाख 4 हजार 42 पिंक कार्ड जारी किए जा चुके हैं।