विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी तनाव पर चिंता व्यक्त की। डॉ. जयशंकर ने किसी भी परिस्थिति में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमले नहीं होने देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी पक्ष द्वारा किए गए ऐसे किसी भी हमले की निंदा करता है। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें चल रहे घटनाक्रम और चर्चाओं के संबंध में ईरान के दृष्टिकोण से भी अवगत कराया गया। श्री जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा संवाद और कूटनीति का समर्थक है।
News On AIR | अगस्त 1, 2026 8:03 पूर्वाह्न
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात कर प. एशिया क्षेत्र में तनाव पर चिंता जताई