अगस्त 1, 2026 8:09 पूर्वाह्न

printer

इटली ने स्पेन के साथ अपनी समुद्री और हवाई सीमाएँ बंद करने का आदेश दिया

स्पेन के स्यूटा एन्क्लेव में बढ़ते प्रवासी संकट के मद्देनजर इटली ने स्पेन के साथ अपनी समुद्री और हवाई सीमाएँ बंद करने का आदेश दिया है। यह निर्णय इटली के गृह मंत्रालय ने नवीनतम खुफिया आकलन की समीक्षा के बाद लिया। यह कदम रोम के विमिनाले में गृह मंत्री माटेओ पियानटेडोसी की अध्यक्षता में आव्रजन और सीमा सुरक्षा विश्लेषण समिति की बैठक के बाद उठाया गया।

इस बीच, स्यूटा से 48 हजार से अधिक प्रवासी मोरक्को लौट चुके हैं, जहाँ हाल के दिनों में लगभग 60 हजार लोग पहुँचे थे। स्पेन और मोरक्को ने स्यूटा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले सभी प्रवासियों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए उपायों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है। स्पेन के गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का ने कहा कि दोनों देश स्थिति को संभालने और सीमा नियंत्रण बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।