मई 23, 2026 8:56 अपराह्न

printer

फ्रांस ने इस्राएल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर के फ्रांस में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

फ्रांस ने इस्राएल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वीर के फ्रांस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा कि यह कदम गाजा जा रहे सुमुद बेड़े पर सवार कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर बढ़ते आक्रोश को दर्शाता है।

श्री बैरोट ने यूरोपीय संघ से बेन-ग्वीर पर प्रतिबंध लगाने का भी आग्रह किया। इस्राएल के सुरक्षा मंत्री का पुलिस हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ाता वीडियो सामने आने के बाद उनको व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा है।