मई 24, 2026 8:01 पूर्वाह्न

printer

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की बोइंग कंपनी के शीर्षाधिकारी जेफ शॉकी से मुलाकात

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल नई दिल्ली में बोइंग कंपनी के वैश्विक लोक नीति और व्‍यावसायिक रणनीति के कार्यकारी उपाध्‍यक्ष जेफ शॉकी से मुलाकात की।

श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने विमानन और अंतरिक्ष निर्माण क्षेत्र में भारत-अमरीकी सहयोग को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बैठक में रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल के अवसरों को विकसित करने तथा कौशल, सप्लाई चेन, नवाचार और एक भरोसेमंद वैश्विक विनिर्माण और इंजीनियरिंग केंद्र के रूप में भारत की भूमिका को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।