अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अमरीका जिस तरह से हिंद-प्रशांत क्षेत्र को देखता है, उसमें भारत की भूमिका सबसे अहम है। नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास की सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन करते हुए विदेश मंत्री रूबियो ने कहा कि यह बात इस बात से साफ़ ज़ाहिर होती है कि भारतीय कंपनियों ने अमरीका में 20 अरब डॉलर का निवेश किया है और भारत ने ‘पैक्स सिलिका’ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के आपसी संबंध और मज़बूत होंगे तथा उनमें और ज़्यादा प्रगति होगी। विदेश मंत्री रूबियो ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और अमरीका के बीच संबंधों को और अधिक मज़बूत बनाने के लिए दोनों देशों की ओर से आने वाले समय में कई और रोमांचक तथा नई घोषणाएँ की जाएँगी।
विदेश मंत्री रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो ऐसे बेहद गंभीर नेता बताया, जिनका पूरा ध्यान दीर्घकालिक लक्ष्यों पर केंद्रित है।