क्षेत्रीय

अगस्त 9, 2026 1:39 अपराह्न

views 73

नगालैंड: सीएम नेफियू रियो ने विश्व आदिवासी दिवस पर स्वदेशी ज्ञान और परंपराओं के संरक्षण का आह्वान किया

विश्व के जनजातीय लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने स्वदेशी ज्ञान, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का आह्वान किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने जनजातीय समाज के बुजुर्गों और ज्ञान संरक्षकों की परंपराओं और बुद्धिमत्ता को नमन किया। उन्होंने...

अगस्त 9, 2026 1:07 अपराह्न

views 53

पंजाब में सड़क दुर्घटना में तीन कांवड़ियों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

पंजाब में आज तड़के सरहिंद जीटी रोड पर एक कार की टक्कर में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।   वे उत्तराखंड के गंगोत्री से पवित्र जल लेकर पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकापुरा लौट रहे थे।   पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौके से फरार हुए चालक की तलाश जारी है।

अगस्त 9, 2026 12:05 अपराह्न

views 26

केंद्र सरकार पंजाब की मंडियों में पड़े पुराने स्टॉक को 30 सितंबर तक उठाने पर सहमत

केंद्र सरकार ने पंजाब की मंडियों में पड़े 18 लाख मीट्रिक टन पुराने अनाज के भंडार को 20 सितंबर तक उठाने पर सहमति जताई है, ताकि राज्य में धान की बंपर फसल की उम्मीद के चलते भंडारण की जगह खाली हो सके। हमारे संवाददाता ने बताया कि पंजाब से इस वर्ष केंद्रीय भंडार में 170 लाख मीट्रिक टन अच्छी गुणवत्ता वाले ...

अगस्त 9, 2026 10:44 पूर्वाह्न

views 68

मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर 124 पात्र कैदियों की सजा में कमी, 118 आजीवन कैदी समय से पहले रिहा होंगे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में 124 पात्र कैदियों की सजा में कमी की जाएगी। इनमें से 118 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को समय से पहले रिहा किया जाएगा। छह अन्य पात्र कैदियों को विशेष छूट दी जाएगी। यह छूट अच्छे आचरण, अनुशासित व्यवहार और निर्धारित नियमों के पालन के आधार पर दी जाएगी। सर...

अगस्त 9, 2026 8:57 पूर्वाह्न

views 50

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आज बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में मूसलाधार बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। हरिद...

अगस्त 9, 2026 8:14 पूर्वाह्न

views 682

मौसम विभाग के खराब मौसम के पूर्वानुमान के बाद अमरनाथ यात्रा आज से अस्थायी रूप से स्थगित

जम्मू-कश्मीर में, हाल ही में हुई बारिश के कारण पहलगाम और बालटल दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा आज से स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है। कल जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से किसी भी नए यात्रा जत्थे को रवाना नह...

अगस्त 9, 2026 7:18 पूर्वाह्न

views 128

जनभागीदारी के साथ मध्य प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

मध्य प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज से 17 अगस्त तक जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा। अभियान के तहत राज्यभर में तिरंगा यात्रा, तिरंगा मेला, प्रदर्शनियों और साइकिल रैलियों सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा बाइक और ई-बाइक रैली, मानव श्रृंखला तथा तिरंगा एंथम अभियान भी चलाए जाएंगे। लोगों को र...

अगस्त 8, 2026 8:53 अपराह्न

views 39

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा बालतल और पहलगाम दोनों मार्गों से स्थगित

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से जुड़े मार्गों की मरम्मत और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए इस यात्रा को कल से बालतल और पहलगाम दोनों मार्गों से स्थगित कर दिया गया है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग ने एक बयान में कहा कि हाल ही में हुई बारिश के कारण यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों की मरम्मत और र...

अगस्त 8, 2026 8:56 अपराह्न

views 70

रेलवे ने मध्य प्रदेश में दैनिक ‘इटारसी-मदन महल पैसेंजर’ चलाने को मंजूरी दी

रेलवे ने मध्य प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए रोज़ाना चलने वाली 'इटारसी-मदन महल पैसेंजर' रेलगाडी को मंज़ूरी दी है। यह रेलगाडी 5 घंटे से अधिक समय में 242 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह बगरा तवा, सोहागपुर और दूसरे स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने चित्रकुटधाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस औ...

अगस्त 8, 2026 7:13 अपराह्न

views 53

ओडिशा में बैतरनी और सालंदी नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ा

ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है क्योंकि बैतरनी और सालंदी नदियों का जलस्तर बढ़ने से भद्रक और अन्य निचले इलाकों में नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। नदी के तटबंधों पर कमजोर बिंदुओं पर दरारें पड़ने से भद्रक के कई गांवों के जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है, जबकि निचले इलाकों में बढ़ते जलस्तर पर कड़ी निगरानी...