उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आज बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में मूसलाधार बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आंधी और बिजली गिरने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
News On AIR | अगस्त 9, 2026 8:57 पूर्वाह्न
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट