रेलवे ने मध्य प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए रोज़ाना चलने वाली ‘इटारसी-मदन महल पैसेंजर’ रेलगाडी को मंज़ूरी दी है। यह रेलगाडी 5 घंटे से अधिक समय में 242 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह बगरा तवा, सोहागपुर और दूसरे स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे ने चित्रकुटधाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस और माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस के रूप में विलय करने की भी मंजूरी दे दी है।