विश्व के जनजातीय लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने स्वदेशी ज्ञान, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का आह्वान किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने जनजातीय समाज के बुजुर्गों और ज्ञान संरक्षकों की परंपराओं और बुद्धिमत्ता को नमन किया। उन्होंने सभी से अपने समुदायों को मजबूत करने और राष्ट्र को आकार देने वाली संस्कृतियों का उत्सव मनाने का आग्रह किया।
राज्यपाल नंद किशोर यादव ने भी इस अवसर पर आदिवासी समाज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने प्रकृति के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने और समृद्ध संस्कृति, परंपराओं तथा विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।