मध्य प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज से 17 अगस्त तक जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा। अभियान के तहत राज्यभर में तिरंगा यात्रा, तिरंगा मेला, प्रदर्शनियों और साइकिल रैलियों सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा बाइक और ई-बाइक रैली, मानव श्रृंखला तथा तिरंगा एंथम अभियान भी चलाए जाएंगे। लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार ने लोगों से उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ अभियान में शामिल होने की अपील की है।
News On AIR | अगस्त 9, 2026 7:18 पूर्वाह्न
जनभागीदारी के साथ मध्य प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान