अगस्त 9, 2026 10:44 पूर्वाह्न

printer

मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर 124 पात्र कैदियों की सजा में कमी, 118 आजीवन कैदी समय से पहले रिहा होंगे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में 124 पात्र कैदियों की सजा में कमी की जाएगी। इनमें से 118 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को समय से पहले रिहा किया जाएगा। छह अन्य पात्र कैदियों को विशेष छूट दी जाएगी। यह छूट अच्छे आचरण, अनुशासित व्यवहार और निर्धारित नियमों के पालन के आधार पर दी जाएगी। सरकार ने कहा कि इस कदम से अन्य कैदियों को भी अच्छा व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस कदम से रिहा हुए कैदियों को समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर भी मिलेगा।